{"_id":"64dd103495cda6284d0ada7f","slug":"bike-caught-fire-after-truck-collision-driver-died-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-4712-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, चालक की मौत
Wed, 16 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भैरवी के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक में आग लग गई और झुलसने से चालक की मौत हो गई। खेड़ी बत्तर निवासी मृतक के भाई के बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में प्रदीप ने बताया कि वह गांव खेड़ी बत्तर का रहने वाला है और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसका चचेरा भाई सुनील राजमिस्त्री का काम करता था। उसने बताया कि गत 13 अगस्त को उसका चचेरा भाई सुनील किसी काम से बाइक लेकर दादरी जा रहा था। प्रदीप के अनुसार सुनील जब राधा स्वामी आश्रम से आगे भैरवी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई। सुनील बाइक में लगी आग से झुलस गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और उसे उपचार के दादरी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।