फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bicycle rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to collision with unknown vehicle
चरखी दादरी। समसपुर एसटीपी के समीप स्थित जलेबी चौक पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक महाबीर (65) वार्ड-10 स्थित सुभाष चौक का रहने वाला था। वह लोहरवाड़ा निवासी अपने दोस्त से मिलकर वापस आ रहा था। सदर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक महाबीर के बेटे चाणक्य ने बताया कि उसका पिता महाबीर (65) शनिवार को साइकिल लेकर लोहरवाड़ा निवासी दोस्त से मिलने गया था। देर शाम वह वापस दादरी आ रहा था। जब उसका पिता जलेबी चौक के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी और हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे उन्हें हादसे का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 और 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed