फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhandara and wrestling dance was organized

Charkhi Dadri News: लड़कियों के दंगल में सुमित्रा द्वाराका बनीं विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhandara and wrestling dance was organized
बाढड़ा। गांव डोहका-कालुवाला स्थित धार्मिक स्थल गुसाईं धाम परिसर में भंडारा व कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। समाजसेवी नीरज चौधरी ने बताया कि लड़कियों के प्रथम मुकाबले में सुमित्रा द्वारका विजेता बनी जबकि लड़कों के वर्ग में चार बार के भारत केसरी पहलवान मिंटू खुड्डन का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

विजेता पहलवानों को जिला परिषद सदस्य सुनील हड़ौदी ने सम्मानित किया। लड़कों के एक अन्य मुकाबले में पहलवान मेहर सिंह व पहलवान मोहित बराबरी पर रहे। दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। पहलवान हरदीप सिंह ने दंगल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों के प्रथम मुकाबले में सुमित्रा द्वारका पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान के लिए आयोजित कुश्ती में मंजू नंगला प्रथम रही। कुश्ती स्पर्धा में रितू भिवानी, राखी खड़वाली, कल्पना लुहानी, खुशी, दीपिका रोहतक, सपना दादरी अपने -अपने मुकाबलों में विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने धाम पर पूजा कर मन्ननें मांगी। लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। स्पर्धा के समापन पर दंगल कमेटी प्रधान जीवनराम डोहका, सुरेश डालावास, संदीप सांगवान, अटेला चौकी प्रभारी अजीत सिंह, जयबीर ठेकेदार, बीडीसी सतबीर सिंह, प्रदीप, रणसिंह, सूबेदार जयप्रकाश, रामनिवास डोहका, पूर्व सरपंच उमेद सिंह, पूर्व सरपंच बशेशर, पूर्व सरपंच जयलाल, प्रकाश पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed