फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhakiyu submitted a memorandum to the SDM

Charkhi Dadri News: भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu submitted a memorandum to the SDM
बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन ने बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। भाकियू ने बुढ़ापा पेंशन तुरंत प्रभाव से चालू करने की मांग की है अन्यथा विधायक आवास पर धरना दिया जाएगा। भाकियू के जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि वर्ष 1987 से अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन नहीं काटी, क्योंकि यह पेंशन नहीं बल्कि बुजुर्गों के सम्मान की राशि है।
विज्ञापन

कुछ ही दिनों में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दिया जाना निंदनीय है। हरपाल ने कहा कि पेंशन कटौती से गरीब, असहाय वृद्ध मानसिक व आर्थिक संकट में हैं। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बुढ़ापा पेंशन बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के फार्म हाउस पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन सौंपा। बेवजह के आधार पर ही इन बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही सरकार ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता फिर से चालू नहीं किया तो बेमियादी धरना देने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर किसान नेता रामअवतार, कमल सिंह हड़ौदी, गिरधारी मोद, इंद्र सिंह, आनंद वालिया, संदीप कारी, आनंद वालिया, अतर सिंह, सतबीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed