फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bhakiu declare for mahapanchayat

Charkhi Dadri News: ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का नहीं मिला मुआवजा, महापंचायत का एलान

Fri, 13 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhakiu declare for mahapanchayat
बाढड़ा किसान भवन में किसानों की मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए भाकियू पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। भाकियू ने वीरवार को कस्बे के किसान भवन में बैठक आयोजित कर सरकार की ओर से इस क्षेत्र के किसानों के साथ की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई। किसान संगठनों ने सोमवार को महापंचायत आयोजित कर एसडीएम के माध्यम से सीएम नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
यूनियन अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि सरकार की नई योजना के तहत डीएपी खरीद की किसान से पूरी कीमत वसूली जाएगी। बाद में उसके बैंक खाते में 50 प्रतिशत सब्सिडी की राशि डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह शर्त सरासर गलत है।
विज्ञापन

बैठक में रबी सीजन में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से बर्बाद गेहूं व सरसों की फसलों का मुआवजा व ट्यूबवेल कनेक्शन न देने पर कड़ा रोष प्रकट किया गया। कस्बे के जुई रोड स्थित सर छोटूराम किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपाल भांडवा ने कहा कि जिले के किसानों के साथ हर मामले में सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। रबी व खरीफ सीजन में डीएपी की किल्लत बनी रहती है। हरपाल भांडवा ने कहा कि आजादी के बाद से डीएपी व खाद-बीज की सब्सिडी सरकार खुद वहन करती आई है। अब सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है।

बैठक में भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, सतबीर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, भूप सिंह दलाल, रामअवतार व ऋषिराम भांडवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed