फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students inconvenienced by the replacement of ordinary buses with Volvo buses on the Loharu-Gurugram route

Charkhi Dadri News: लोहारू-गुरुग्राम मार्ग पर सामान्य बस की जगह वॉल्वो चलने से छात्र परेशान

Sun, 20 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students inconvenienced by the replacement of ordinary buses with Volvo buses on the Loharu-Gurugram route
बाढड़ा। लोहारू से गुरुग्राम वाया बाढड़ा-चरखी दादरी मार्ग पर सुबह के समय सामान्य रोडवेज बस की जगह वोल्वो बस चलाए जाने से विद्यार्थियों, दैनिक यात्रियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी चरखी दादरी के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को हो रही है। बाढड़ा बस स्टैंड पर विरोध जताते हुए छात्राओं खुशी, रचना, साक्षी और अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि सुबह करीब 7:40 बजे लोहारू से गुरुग्राम के लिए एक सामान्य रोडवेज बस चलती थी।
विज्ञापन

इसके माध्यम से बाढड़ा और आसपास के गांवों की छात्राएं समय पर चरखी दादरी के कॉलेज पहुंच जाती थीं। पिछले कुछ दिनों से इस बस को हटाकर उसकी जगह वोल्वो बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि वोल्वो बस में सरकार की ओर से जारी विद्यार्थी बस पास मान्य नहीं होते। इसके अलावा इसका किराया सामान्य बस की तुलना में अधिक है। ऐसे में छात्राओं को वोल्वो बस छोड़कर अगली सामान्य बस का इंतजार करना पड़ता है। अगली बस देर से पहुंचने के कारण उन्हें कॉलेज की कक्षाओं में देरी हो जाती है।

दैनिक यात्रियों ने बताया कि इस व्यवस्था से नौकरीपेशा लोगों को भी समय पर ड्यूटी पहुंचने में दिक्कत आ रही है। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सुबह 7:40 बजे बाढड़ा से चरखी दादरी की ओर जाने वाली सामान्य रोडवेज बस सेवा को जल्द दोबारा शुरू किया जाए ताकि विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed