फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   be alert against disease

मौसमी बीमारियों से सावधान रहना जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है भारी : उपायुक्त

Tue, 21 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
be alert against disease
- डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने कहा कि वर्तमान समय में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। लापरवाही के चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। जिले में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के माध्यम से फॉगिंग और संबंधित क्षेत्र में लारवा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को मिलकर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिए। प्रशासन की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के द्वारा क्षेत्र में फॉगिंग और लारवा को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी पानी जमा होने की समस्या है, वहां विभाग की ओर से विशेष फोकस किया जा रहा है। तालाबों, पार्कों और रिहायशी काॅलोनियों में भी अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू-मलेरिया के मरीजों के क्षेत्र विशेष पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जनजागरण बहुत कारगर होता है। लोगों को अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आगे आना चाहिए। बरसात के मौसम के बाद विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। उसमें मच्छर पनपने लगते हैं। यही मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। हर सप्ताह अपने कूलर व पानी के टैंक को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि साफ वातावरण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को मिलकर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी के कारण भी बीमारी फैलने का डर बना रहता है। हालांकि, प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की जाती है, फिर भी लोगों का सहयोग हर क्षेत्र में जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में लोगों को भी स्वयं अपना ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed