{"_id":"67e847caf784fd31a808dbe8","slug":"bdpo-office-electric-cut-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134293-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बीडीपीओ और वन विभाग रेंज कार्यालय समेत 250 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बीडीपीओ और वन विभाग रेंज कार्यालय समेत 250 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद
फोटो -30
कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
बाढड़ा सब डिविजन में साढ़े 9 करोड़ के बकाया बिल में से ढाई करोड़ की ही हो पाई रिकवरी, उपभोक्ताओं की तरफ से अब भी 7 करोड़ फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। आम उपभोक्ताओं और सरकारी विभागों के बकाया बिजली बिल की रिकवरी के लिए बिजली निगम सख्त हो गया है। बाढड़ा सब डिविजन क्षेत्र में साढ़े 9 करोड़ से अधिक की राशि बकाया थी। 29 मार्च तक केवल ढाई करोड़ की ही रिकवरी हो पाई। अब भी 7 करोड़ की बिजली बिल राशि उपभोक्ताओं की तरफ बकाया है। इस पर संज्ञान लेकर निगम की टीमों ने बीडीपीओ और वन विभाग रेंज अधिकारी कार्यालय समेत करीब 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे हैं।
प्रदेश के दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में लंबित बिल अदा न करने से हालात विकट हो गए हैं। विभाग बार-बार उनको सरचार्ज माफी योजना का लाभ भी दे चुका है, लेकिन, लंबित बिल अदायगी में उपभोक्ताओं की ओर से रुचि नहीं ली गई। इस रवैये को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए कनेक्शन काटने के आदेश दिए हैं।
वहीं, बिजली मंत्री अनिल विज की बैठक के बाद सभी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बकाया वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर निश्चित समयावधि में रिकवरी का आदेश दिया गया है। इस आदेश का पालन करते हुए बिजली निगम की टीमों ने कनेक्शन काटने की कवायद शुरू की। अब तक 250 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा चुकी है। अहम बात यह है कि इनमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
किसका, कितना बिजली बिल बकाया
मौजूदा समय में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पर 10.73 लाख, वन विभाग रेंज कार्यालय पर 15.77 लाख, राजकीय महिला कॉलेज पर चार लाख, एसडीएम कार्यालय पर 2.60 लाख, माॅडल संस्कृति स्कूल पर 1.30 लाख, कन्या स्कूल पर 1.15 लाख का बिल बकाया है।
वर्सन:
बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर मार्च माह में बकाया बिल का वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अब तक ढाई करोड़ की रिकवरी हुई है जबकि 7 करोड़ की राशि बकाया है।
-रामसिंह, बाढड़ा एसडीओ, बिजली निगम