फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bar elections: 9 candidates contested four posts on the first day of nomination

बार चुनाव : नामांकन के पहले दिन चार पदों पर 9 ने ठोकी ताल

Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bar elections: 9 candidates contested four posts on the first day of nomination
बार एसोसिएशन में नामांकन पर्चा भरकर चुनाव अधिकारियों को सौंपते उम्मीदवार। 
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा और चुनाव में दावेदारी पेश की है। मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 13 फरवरी को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता पवन बंसल व ओमप्रकाश सांगवान को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को सुबह ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिवक्ता नामांकन के लिए अपने दस्तावेज लेकर प्रस्तुत हुए। चुनाव अधिकारी पवन बंसल ने बताया कि पहले दिन चार पदों पर 9 नामांकन किए गए। इसमें प्रधान पद के लिए दो पूर्व प्रधानों और एक नए अधिवक्ता ने पर्चा भरा है। इसमें सुरेंद्र मैहड़ा, ऋषिपाल पहल और अधिवक्ता सुखवंत कुमार ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

इस पद पर कांटे की टक्कर रहेगी। कारण यह कि सुरेंद्र मैहड़ा लगातार तीन बार प्रधानी संभाल चुके हैं। वहीं, ऋषिपाल पहल भी एक बार प्रधान रहे हैं। दोनों ही अपने अनुभव के आधार पर इस बार मैदान में उतरेंगे। वहीं, तीसरे उम्मीदवार सुखवंत कुमार भी एक बार चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रधान के लिए अधिवक्ता मनदीप फोगाट और शैलेंद्र फोगाट ने नामांकन किया है। इनमें मनदीप फोगाट एक बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन, सफलता नहीं मिली। शैलेंद्र फोगाट पहली बार चुनावी रण में उतरेंगे। इसी तरह, सचिव पद के लिए अधिवक्ता राकेश सांगवान, अधिवक्ता रेणु सांगवान और अधिवक्ता प्रवीन निट्टू ने रुचि दिखाई है। इनमें से राकेश सांगवान एक बार चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, अधिवक्ता प्रवीण भी एक बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। रेणु सांगवान पहली बार चुनाव लड़ेंगी।
वहीं, सह सचिव पद के लिए फिलहाल एक ही अधिवक्ता ने नामांकन भरा है। इसमें अधिवक्ता योगेश शर्मा पहली बार सह सचिव का चुनाव लड़ेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए अब तक किसी ने नामांकन नहीं भरा है। इसमें वर्तमान कोषाध्यक्ष पंकज सिंह और अधिवक्ता रणदीप श्योराण नामांकन भर सकते हैं।

- चार साल बाद चुनावी दौड़ में शामिल हुई महिला अधिवक्ता
बार एसोसिएशन चुनाव में चार साल बाद किसी महिला अधिवक्ता ने चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई है। इस बार महिला अधिवक्ता रेणु सांगवान सचिव पद का चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले वर्ष 2019 में अधिवक्ता नरेश कुमारी ने उप प्रधान का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।


- हाईकोर्ट से आई फाइनल मतदाता सूची
बार एसोसिएशन प्रधान नसीब राणा ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से एसोसिएशन के मतदाताओं की फाइनल सूची आ चुकी है। एसोसिएशन की ओर से 983 अधिवक्ताओं की सूची भेजी गई थी। इसमें से अधिवक्ताओं की छंटनी कर फाइनल सूची तैयार की गई। इस चुनाव में 941 अधिवक्ता मतदान करेंगे और 28 फरवरी को उम्मीदवारों के भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed