{"_id":"6691bad572ef05c4a50eea64","slug":"badminton-competition-from-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120345-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा आज से, 125 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला स्तरीय दो दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा आज से, 125 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
खेल कॉलम
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने स्पर्धा की तैयारियां की पूरीं, विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय स्पर्धा कराई जाएगी। 13 जुलाई से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में जिले के करीब 125 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा में किए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान पंकज जैन ने बताया कि 13 व 14 जुलाई को आठवीं जिला स्तरीय स्पर्धा कराई जाएगी। स्पर्धा की शुरुआत शनिवार शाम छह बजे होगी। महासचिव लोकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष मनीष जांगडा ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेल से जुड़े दिग्गजों व नगर के मौजिज व्यक्ति बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। अब मुकाबले में जिले के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाकर राज्य स्तर पर नाम चमकाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इन आयुवर्गाें में होंगे मुकाबले
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 आयुवर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे। वहीं, सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के भी मुकाबले होंगे। महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि आयुवर्ग 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 के वेटरन मुकाबले भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इन वर्गों में होगा राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन
महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा के बाद राज्य स्तर के लिए चार टीमें चयनित की जाएंगी। इनमें सब जूनियर, जूनियर, सीनीयर व वेटरन टीमें शामिल होंगी। इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
फोटो -16
जिला स्तरीय स्पर्धा के तैयार किया गया शहर स्थित हीरा इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम। संवाद