फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   badminton association met dc

Charkhi Dadri News: बैडमिंटन स्पर्धा के लिए एसोसिएशन पदाधिकारी डीसी से मिले

Sat, 24 May 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
badminton association met dc
डीसी मुनीश शर्मा से मुलाकात करते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन सदस्य। स्रोत: एसोसिएशन
फोटो- 28
विज्ञापन

डीसी मुनीश शर्मा से मुलाकात करते बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
- बैडमिंटन एसोसिएशन हर साल दादरी में आयोजित कराती है जिला स्तरीय टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाले सालाना टूर्नामेंट की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसमें हर उम्र के खिलाड़ी भाग लेते हैं। आज कई खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल जून में यह स्पर्धा करवाई जाएगी।

जिलास्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन के लिए शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चीफ पैट्रन व जिला उपायुक्त आईएएस मुनीश शर्मा के साथ कैंप ऑफिस में मुलाकात की। इसमें जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के बारे में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त के समक्ष एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्तावित तारीखें रखीं और आयोजन पर चर्चा की। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सभी सदस्यों की हौसलाफजाई कर उनकी सराहना की और इसी तरह कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक हरीशचंद्र गोदारा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गोयल, आईसी जैन, उपप्रधान सुनील गर्ग, महासचिव लोकेश गुप्ता, नवीन सैनी, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed