{"_id":"6a4024a2069f7a86a508c175","slug":"ba-emerges-as-students-top-choice-apply-for-admission-by-the-30th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157070-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों की पहली पसंद बना बीए दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों की पहली पसंद बना बीए दाखिले के लिए 30 तक करें आवेदन
Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे जिले के विद्यार्थियों में पिछली वर्षों की तरह इस बार भी स्नातक स्तर पर बीए कोर्स के प्रति सबसे अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। जिले के सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बीकॉम और बीएससी जैसे व्यावसायिक व विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में अब तक सीटों के मुकाबले आधे से भी कम आवेदन पहुंचे हैं।
8 कॉलेजों में चल रहे दाखिले : जिले के आठ कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की विभिन्न कक्षाओं में कुल 4,102 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। विद्यार्थी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर रहे हैं।
प्रवेश प्रक्रिया आंकड़ों के अनुसार कला संकाय के बीए कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान सबसे अधिक बना हुआ है। बीए की सीटों के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक यह संख्या सीटों से भी अधिक हो सकती है जिससे मेरिट सूची में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
शिक्षाविदों का मानना है कि बीए कोर्स की ओर विद्यार्थियों के बढ़ते झुकाव के पीछे कई कारण हैं। बीए करने के बाद विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण, प्रशासनिक सेवाओं और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा कला संकाय में विषयों के चयन के अधिक विकल्प भी विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं।