फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ayra came first in the lemon-spoon race and Anamika came first in the frog race

Charkhi Dadri News: नींबू-चम्मच में आयरा तो मेंढक दाैड़ में अनामिका प्रथम

Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ayra came first in the lemon-spoon race and Anamika came first in the frog race
दादरी पब्लिक स्कूल में आयोजित बोरी दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। 
चरखी दादरी। दादरी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। हीरा इंडोर स्टेडियम के खेल मैदान में विभिन्न खेलकूद की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। शुभारंभ स्कूल चेयरपर्सन कृष्णा देवी गुप्ता ने किया। बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद विनोद वाल्मीकि आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान नीबू- चम्मच दौड़ में आयरा तो बोरी दौड़ में दीक्षित और यश ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में स्कूल निदेशक मुन्नालाल गुप्ता व पूनमचंद गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। प्राचार्य नमन गुप्ता व प्राइमरी विंग प्राचार्या निधि गुप्ता की अगुवाई में प्रतियोगिता हुई। मैनेजर लोकेश गुप्ता ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में नाजुक और देव प्रथम जबकि दूसरे स्थान पर अनामिका और मोहित रहे।
विज्ञापन

मेंढक दौड़ में अनामिका पहले स्थान पर रही जबकि दीवांशी दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में मानसी व बॉबी प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रिद्धि और हर्षित रहे लेग रेस में यातिका प्रथम व नीना दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की स्किपिंग रेस में सृष्टि प्रथम स्थान पर रही। दूसरा स्थान शनाया को मिला। नीबू चम्मच रेस में आयरा ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कों की बोरी दौड़ में दीक्षित व यश पहले और मेहुल व आलम दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री लेग 100 मीटर दौड़ मेंं प्रथम स्थान प्रति रिया ने प्राप्त किया। अध्यापिकाओं की मटकी दौड़ में मीना व पुष्पा प्रथम, रेणू द्वितीय और मोनिका व मनीषा तृतीय रहे। इस दौरान अध्यापिका रेखा सैनी, सीमा वर्मा, रेणू यादव, मनीषा फोगाट, ज्योति, नरेंद्र, मोनिका सांगवान, अर्बिना दलाल व मोनिका शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed