फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Assembly Deputy Speaker Ranbir Gangwa said in Dadri, Congressmen will tackle each other in assembly elections

Haryana: दादरी में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा बोले, विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को निपटाएंगे कांग्रेसी

Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा हिसार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का निमंत्रण देने शुक्रवार दोपहर दादरी पहुंचे। उन्होंने पहले यहां समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने के निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
Assembly Deputy Speaker Ranbir Gangwa said in Dadri, Congressmen will tackle each other in assembly elections
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस पिता-पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है। ये ही कारण है कि स्वर्गीय बंसीलाल परिवार से किरण चौधरी व श्रुति चौधरी जैसी दिग्गज नेत्री भाजपा में शामिल हुई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नेता एक-दूसरे को निपटाते दिखाई देंगे। ये बात हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने दादरी में प्रेसवार्ता में कही। 

विज्ञापन


रणबीर गंगवा 20 जुलाई को हिसार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का निमंत्रण देने शुक्रवार दोपहर दादरी पहुंचे। उन्होंने पहले यहां समाज के लोगों से मुलाकात की और उन्हें जयंती समारोह में शामिल होने के निमंत्रण दिया। समाज के लोगों से बैठक करने के बाद रणबीर गंगवा पत्रकारों से रुबरु हुए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा की उपलब्धियाें पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगातें दी हैं। जबकि भाजपा से पूर्व की सरकारों ने पिछड़ा वर्ग का खूब शोषण किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को नौकरियां देने में कतई दिलचस्पपी नहीं दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो-बसपा गठबंधन का नहीं पड़ेगा फर्क
एक सवाल के जवाब में रणबीर गंगवा ने कहा कि बिखराव के बाद इनेलो जनता का विश्वास खो चुकी है और बसपा का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है, इसलिए इनेलो-बसपा गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed