फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   asha discussion with police

Charkhi Dadri News: पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर लघु सचिवालय में घुसीं आशा वर्कर्स

Fri, 12 Jul 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
asha discussion with police
लघु सचिवालय के अंदर जबरन घुसने पर आशा वर्कर्स को रोकने का प्रयास करतीं महिला पुलिसकर्मी। संवाद
वीरवार को ज्ञापन सौंपने लघु सचिवालय पहुंची थीं आशा वर्कर्स अधिकारी के बाहर न आने पर अंदर घुसने के प्रयास में हुई बहस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए लघु सचिवालय ज्ञापन सौंपने पहुंचीं आशा वर्कर्स की वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। आशा वर्कर्स और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि, इसके बाद डीडीपीओ ज्ञापन लेने आशा वर्कर्स के बीच पहुंचे और इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
वहीं, मांगों के लिए आशा वर्कर्स ने जिला प्रधान प्रेमपति की अगुवाई में डीडीपीओं को मांगपत्र सौंपा। यूनियन की राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी ने बताया कि मुख्य मांगों में आशा वर्कर्स को पक्का कर्मचारी का दर्जा दें, जब तक पक्का नहीं किया जाता है तब तक 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं। आशा वर्कर्स की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष की जाए। सभी ऑनलाइन काम का आशा वर्कर्स को इंसेंटिव दिया जाए और संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं। म़ृत्यु दावा राशि को बढ़ाया जाए और बैंक के माध्यम से बैंक लोन की व्यवस्था की जाए। आशा वर्कर्स को राशन की राशि दी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को किए गए प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष चंद्रमुखी, जिला सचिव अनिल, बबीता, प्रमिला, सुमित्रा, अंतू, सुनीता, मनीष, भतेरी, सुषमा, मंजू, रानी आदि आशा वर्कर्स शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसकेएस कार्यालय में की बैठक, प्रदर्शन करते हुए पहुंचीं सचिवालय
ज्ञापन सौंपने से पहले आशा वर्कर्स एसोसिएशन ने सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक की और लंबित मांगों पर मंथन किया। इसके बाद वे यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं। करीब पंद्रह मिनट इंतजार के बाद भी जब कोई ज्ञापन लेने बाहर नहीं आया तो उन्होंने जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया।
फोटो-26
लघु सचिवालय के अंदर जबरन घुसने पर आशा वर्कर्स को रोकने का प्रयास करतीं महिला पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो 27
डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते हुए आशा वर्कर्स। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed