फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply online for Solar Tubewell Pump from 23

सोलर ट्यूबवेल पंप के लिए 23 से करें ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Apply online for Solar Tubewell Pump from 23
चरखी दादरी। अक्षय ऊर्जा विभाग ने किसानों से सोलर वाटर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर वाटर पंप दिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी अनुराग ढालिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से प्रदेश के बीस हजार किसानों को 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। जो किसान तालाब, सूक्ष्म सिंचाई टपका विधि व फव्वारा सिस्टम से सिंचाई करते हैं, उनको प्राथमिकता दी जाएगी। जो किसान इस स्कीम का अनुदान पहले प्राप्त कर चुके हैं, उनको अब दोबारा लाभ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर पंप लगाने से बिजली और डीजल की बचत होती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर 23 अगस्त को सुबह 11 बजे आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक आवेदन करने से पहले विभाग की वेबसाइट पर जाकर नियम, शर्तें एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। आवेदन करने के बाद किसी प्रकार का फेरबदल स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के उपरांत 25 प्रतिशत अनुदान राशि जमा करवानी अनिवार्य है। इसके बगैर आवेदक स्कीम का पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आवेदक के नाम जमीन होनी अनिवार्य
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवेदक के नाम जमीन होनी अनिवार्य है। आवेदक के नाम पर टयूबवेल बिजली कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। जो आवेदक सूक्ष्म सिंचाई, टपका विधि, फव्वारा या जमीन के नीचे पाइप लाइन दबा कर सिंचाई करते हैं, उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed