फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Another case of dengue found in Dadri city

Charkhi Dadri News: दादरी शहर में मिला डेंगू का एक और केस

Thu, 25 Jul 2024 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Another case of dengue found in Dadri city
लारवा मिलने पर पानी की टंकी को खाली करवाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। 
चरखी दादरी। दादरी में डेंगू का एक और केस मिला है। ये दूसरा मामला भी दादरी शहर का है। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि मलेरिया केस अभी तीन ही मिले हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर घरों में रुके पानी की जांच कर रहीं हैं और लारवा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार डेंगू केस मिलने की शुरुआत जून में ही हो गई थी। दूसरा अब जुलाई में आया है। डेंगू के दोनों मरीज दादरी शहर के निवासी हैं। इस साल जिले में मलेरिया के भी तीन केस मिल चुके हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार डेंगू और मलेरिया के मामले कम हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए रैपिड फीवर सर्वे शुरू किया गया। इसके तहत हर माह की एक से 10 तारीख तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रहीं हैं। विभाग की टीमें घरों में 2,09,594 बार जा चुकी हैं। इनमें से 70 स्थानों पर लारवा पाया गया। इस कारण विभाग की ओर से शहर में सात मकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। विभाग मलेरिया की जांच के लिए 42,072 स्लाइड तैयार कर चुका है। इनमें से 36,144 स्लाइड ग्रामीण क्षेत्र से और 5,928 स्लाइड शहरी क्षेत्र में तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले चार साल में जिले में यह रही डेंगू और मलेरिया की स्थिति

वर्ष - डेंगू - मलेरिया

2020 -138-02

2021- 639-06

2022-364-02

2023-01-01

2024- 03-03
- जिले में फॉगिंग मशीनों की स्थिति

जिले में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने के लिए कुल 164 मशीनें उपलब्ध हैं। इनमें से 160 मशीनें पंचायत विभाग के पास हैं। शहर में फॉगिंग के लिए नगर परिषद के पास सिर्फ दो मशीनें हैं। केवल दो मशीनों के सहारे ही शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी दो मशीनें उपलब्ध हैं।




जिले में डेंगू का एक और केस मिला है। इस सीजन में डेंगू के दो और मलेरिया के तीन केस मिले हैं। - मुकेश, स्वास्थ्य निरीक्षक, जिला स्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed