फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Angry youths took out a rally from Achina to Parashuram Chowk due to non-recruitment of army

सेना भर्ती न होने से खफा युवाओं ने अचीना से परशुराम चौक तक निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angry youths took out a rally from Achina to Parashuram Chowk due to non-recruitment of army
रैली के समापन पर परशुराम चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते युवा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पिछले तीन साल से सेना की खुली भर्ती न होने से खफा अचीना के युवाओं ने रविवार को गांव से जिला मुख्यालय तक रोष प्रदर्शन किया। दादरी के परशुराम चौक पर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद वापस गांव लौट गए। करीब 15 किलोमीटर दूरी तक निकाली गई रैली में शामिल कुछ युवकों दौड़ लगाकर तो कुछ बाइकों पर सवार होकर परशुराम चौक तक पहुंचे।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे हुई और 9 बजकर 50 मिनट पर इसमें शामिल युवा परशुराम चौक तक पहुुंचे। रैली में शामिल युवाओं ने बताया कि आखिरी खुली भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी। उसके बाद कोराना के कारण खुली भर्ती का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर भी युवाओं के लिए सेना की खुली भर्ती आयोजित नहीं की जा रही। भर्ती के इंतजार में युवा ओवरएज हो रहे हैं। उनका सेना में जाकर देशसेवा करने का सपना धूमिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द सेना की खुली भर्ती आयोजित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

युवा बोले: रोजगार की टेंशन के साथ ओवरएज होने का डर
पिछले तीन साल से भर्ती निकलने का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अब तक इंतजार खत्म नहीं हुआ है। जल्द भर्ती नहीं निकली तो अन्य साथियों की तरह में भी ओवरएज हो जाऊंगा और इसके बाद सेना भर्ती का सपना टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सम्राट, युवा
कोरोना के कारण भर्ती न करवाने के फैसला तो सही है, लेकिन अब सब कुछ सामान्य है और इसके बाद भी सेना भर्ती न करना गलत है। युवा भर्ती के इंतजार में लगातार ओवरएज हो रहे हैं, लेकिन भर्ती आयोजित नहीं की जा रही।
- गौरव, युवा
बचपन से ही सेना में भर्ती होने का सपना देखा है और इसके लिए लगातार तैयारी भी कर रहा हूं। तीन साल से भर्ती नहीं हुई है जिसके चलते सेना ज्वाइन करने का सपना धूमिल होता जा रहा है। रोजगार की चिंता अलग से बनी हुई है।

-आशु, युवा
पिछले तीन साल से यह सोचकर मेहनत कर रहे है कि जल्द भर्ती हो जाएगी, लेकिन इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। सेना भर्ती का अभ्यास कर रहे कई युवा ओवरएज हो रहे हैं और जो बचे हैं वो भी जल्द हो जाएंगे।
-मनीष, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed