फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Anger among villagers for not getting bad solar power lights fixed

खराब सौर ऊर्जा लाइट को ठीक न करवाने पर ग्रामीणों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers for not getting bad solar power lights fixed
गांव बडेसरा में अपने स्तर पर सौर उर्जा लाइट को ठीक करते ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। कभी सौर ऊर्जा लाइटों से जगमगाने वालीं निमड़ बड़ेसरा की गलियों में लंबे समय से सूरज ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। गांव में लगाई गईं ज्यादातर सौर ऊर्जा लाइट खराब हो चुकी हैं और पंचायत विभाग इनकी सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे अपने स्तर पर भी लाइट ठीक करवा रहे हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोबारा खराबी आ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीण जितेंद्र, ओमबीर, मंदीप, अनिल, सत्येंद्र, राकेश चहल व दिलबाग आदि ने बताया कि गांव निमड़ बडेसरा में कई साल पहले ग्राम पंचायत ने 45 सौर ऊर्जा लाइट लगवाई थीं। पिछले लंबे समय से लाइटें खराब हैं और शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी इन्हें ठीक नहीं करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वो सरपंच से लेकर विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सूरज ढलते ही गलियों में अंधेरा छा जाता है और राहगीरों समेत ग्रामीणों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। निर्वतमान सरपंच सत्यवीर सिंह ने बताया कि काफी वर्ष पहले गांव में 45 सौर उर्जा लाइट लगाई गई थीं, जिसमें से कुछ खराब हो चुकी हैं और प्रशासन को इन्हें ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बजट की कमी है और बजट मिलते ही सौर ऊर्जा लाइटों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
रोशनलाल, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed