{"_id":"67b8d5f95ecec4284b07b52f","slug":"an-uncontrolled-trolley-entered-the-weighbridge-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132165-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: धर्मकांटे में घुसा अनियंत्रित ट्राला, कमरा ढहा और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: धर्मकांटे में घुसा अनियंत्रित ट्राला, कमरा ढहा और दो घायल
Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। कलियाणा क्रशर जोन में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्राला धर्मकांटे में जा घुसा। इससे धर्मकांटा का कमरा ढह गया जबकि वहां मौजूद दो लोग चोटिल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, क्रशर जोन से भवन निर्माण सामग्री लेकर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्राला कलियाणा-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर आ रहा था।
उसी दौरान ढलान होने की वजह से चालक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार में ट्राला वहां स्थित धर्मकांटा में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मकांटा की छत और चारों दीवारें ढह गईं और इसमें मौजूद दो लोग मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
वहां मौजूद श्रमिक और अन्य लोग तत्काल राहत कार्याें में जुट गए और घायलों को मलबा के नीचे से बाहर निकालकर उपचार के लिए दादरी पहुंचाया। घायलों की पहचान मूलरूप से बिलावल और फिलहाल दादरी में रहने वाले सुमित और खेड़ीबूरा निवासी सूरजमल के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।