{"_id":"6890ef03aab2cea48907351f","slug":"all-children-and-women-should-be-given-deworming-medicine-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142037-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सभी बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाए कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सभी बच्चों और महिलाओं को खिलाई जाए कृमिनाशक दवा
Mon, 04 Aug 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। 26 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर उपायुक्त मुनीश शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी बच्चों व महिलाओं को कृमिनाशक दवाई खिलाई जाए। इस बार जिला में 1 से 19 साल तक के बच्चों और 19 से 24 साल की महिलाओं को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें ताकि कोई भी बच्चा कृमि नाशक दवा लेने से वंचित न रहे। उपायुक्त ने बताया कि विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से इस दिन लक्षित बच्चों व महिलाओं को कृमि नाशक अवश्य दें। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े/कृमि होने की वजह से बच्चों में अनीमिया, भूख न लगना, पेट में दर्द की शिकायत रहती है। बच्चों में कृमि नियंत्रण से खून की कमी में सुधार होगा और पोषण स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन
छूटे बच्चों को 2 सितंबर को मॉप अप डे पर दवाई खिलाएं :
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 26 अगस्त को 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को यह दवा खिलानी है। एक से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों और 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। इस दिन 19 से 24 वर्ष की ऐसी विवाहित महिलाओं को भी दवाई खिलाई जाएगी, जो न गर्भवती हैं और न ही नवजात शिशु को स्तनपान करवा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृमि नाशक दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। 26 अगस्त को कोई बच्चा से वंचित रह जाता है, तो उसे 2 सितंबर को मॉप अप डे पर यह दवाई अवश्य खिलाई जाए।