फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   All borewells should be repaired, water should be released in Badhwana canal at an interval of seven days

सभी बोरवेल की हो मरम्मत, बधवाना नहर में सात दिन के अंतराल पर छोड़ा जाए पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
All borewells should be repaired, water should be released in Badhwana canal at an interval of seven days
विधानसभा सदन में पेयजल संकट का मुद्दा उठातीं विधायक नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बाढड़ा हलके से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा के बजट सत्र में हलके के गांवों में गहराए पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने गर्मी से पहले क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पानी की भारी किल्लत होने के बावजूद हलके में जलापूर्ति करने वाली महत्वपूर्ण नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी आने का अंतराल सात दिन के बजाय 15 दिन कर दिया गया है। विभाग के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए नैना चौटाला ने दोबारा सात दिन के अंतराल पर पानी छोड़ने की मांग रखी। वहीं, सभी बोरवेल की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

सदन में जजपा विधायक ने कहा कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र पूर्ण रेतीला है और यहां भूमिगत जल स्तर बहुत नीचे है। यह पानी सेहत के भी लिए बहुत खतरनाक है, क्योंकि इसके सेवन से शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं। नैना चौटाला ने कहा कि क्षेत्र के गांव झोझूकलां, कलाली, बलाली, जावा, बधवाना, चिडिया, मकड़ानी, मकड़ाना, छिल्लर, बलकरा, कलियाणा, मंदौला, मंदौली, घसौला, ढाणी फौगाट, टिकाण, पातुवास, महराणा गांव के लोग पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिए हलके प्रत्येक गांव के लिए नहर आधारित पेयजल स्कीम बनाई जाए। नैना चौटाला ने कहा कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बोरवेल लगाए गए हैं लेकिन वर्तमान में ये बोरवेल व्यवस्था बिगड़ी हुई है। कहीं गांवों में तो बोरवेल की मोटरें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। ऐसे में समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

5.56 करोड़ से खत्म होगी झोझू कलां में पेयजल किल्लत
विधानसभा सत्र में विधायक नैना चौटाला ने गांव झोझू कलां की पेयजल किल्लत की समस्या को भी उठाया। नैना चौटाला ने कहा कि झोझू कलां क्षेत्र का ऐतिहासिक गांव है लेकिन बड़ा दुख का विषय है कि आज झोझूकलां में पेयजल सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार से यहां पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। नैना चौटाला की इस मांग पर संबंधित मंत्री ने बताया कि झोझूकलां की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए 5 करोड़ 56 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार करवा दिया गया है। इसके अलावा गांव बधवाना व जावा की पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए एस्टिमेट तैयार करवा दिया गया है। जल्द ही आवश्यक बजट भी स्वीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed