{"_id":"656b72ff64b78e2407011276","slug":"aicc-co-ordinator-took-a-meeting-of-congress-workers-regarding-the-organization-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-10124-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संगठन को लेकर एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर ने ली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संगठन को लेकर एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर ने ली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
चरखी दादरी। संगठन को लेकर शनिवार को नगर स्थित रासीवासिया धर्मशाला में एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे। मंडलम व सेक्टर गठन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर हंसमुख चौधरी ने ली।
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत, नगर परिषद, पार्टी प्रवक्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन व एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान हंसमुख चौधरी ने पार्टी में गुटबाजी को नकारा और उन्होंने सिर्फ राहुल गांधी के नाम पर एकजुट होने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया। पदाधिकारियों ने अपने विचार व सुझाव रखे। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीषा सांगवान ने कहा कि भाजपा जाति व धर्म की राजनीति में विश्वास करती है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। मौजूदा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध आदि चरम पर है और सरकार के प्रतिनिधि झूठे आंकड़े पेश कर सबको गुमराह करने का का काम कर रहे हैं और लोगों को मुद्दे से भटकाने के लिए जाति, धर्म आदि का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, अनिल धनखड़, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सावित्री, शहरी अध्यक्ष शारदा, उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, महासचिव पूनम, अजित फौगाट, सुरेंद्र परमार, नीतिन जांघू, सत्या लेघां, नरेंद्र दहिया, विरेंद्र पप्पू, योगेश इमलोटा, वेदपाल कादयान, नीटू चरखी, सुनील सांगवान, अमन असावरी आदि मौजूद रहे।