फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agriculture Department team caught tractor-trolley filled with DAP manure

कृषि विभाग की टीम ने डीएपी खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department team caught tractor-trolley filled with DAP manure
बाढड़ा। गांव डोहका हरिया में नकली डीएपी की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। इसमें डीएपी के 59 बैग मिले और गुणवत्ता जांच के लिए कृषि विभाग ने लैब में सैंपल भेज दिए हैं। दूसरी ओर ट्रैक्टर व खाद के बैग पुलिस को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव डोहका हरिया में किसानों द्वारा कादमा से डीएपी मंगवाई गई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये डीएपी को गांव डोहका हरिया भिजवाया गया। जब किसान डीएपी के बैग उतारने लगे तो एक बैग नीचे गिरकर फट गया और डीएपी के दानों की राख बन गई। बैग से बिखरी खाद देखकर किसान को डीएपी के नकली होने का शक हुआ और उन्होंने अटेला चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चरखी दादरी कृषि विभाग की टीम को सूचित कर मौके पर बुला लिया। उसके बाद कृषि विभाग की टीम द्वारा आईपीएल डीएपी के सैंपल लिए गए। अटेला चौकी पुलिस ने 59 बैग डीएपी सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कृषि उपमंडल अधिकारी ने एक शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed