फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agrawal Bhawan Society Executive is sure to be elected unopposed

Charkhi Dadri News: अग्रवाल भवन सोसाइटी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी जानी तय

Mon, 08 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Bhawan Society Executive is sure to be elected unopposed
चरखी दादरी। नगर की प्राचीन सामाजिक संस्था अग्रवाल भवन सोसाइटी के त्रिवार्षिक चुनाव (2025-2028) की चुनाव प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में बच गया है। ऐसे में कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी जानी तय है।
विज्ञापन

चुनाव अध्यक्ष एवं मुख्य चुनाव अधिकारी बलराम गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारी रवि बधवानिया और संजय गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर तक दावेदारों ने नामांकन फार्म जमा कराए।
विज्ञापन

3 सितंबर को प्रधान पद के लिए अशोक गोयल, महासचिव पद के लिए गणेश कुमार गोयल व सचिव पद के लिए अंकित गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 4 सितंबर को प्रधान पद के लिए मितेश कुमार गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए गणेश गोयल, कनिष्ठ उपप्रधान के लिए दीपक बागला, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अशोक गोयल ने महासचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 सितंबर को प्रत्याशियों की सूची सोसायटी कार्यालय के बाहर लगाई गई। 6 सितंबर नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन रहा और गणेश गोयल ने महासचिव पद से व अशोक कुमार गोयल ने प्रधान व कोषाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed