फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   admission application last date 31 july

इग्नू में 31 जुलाई तक ले सकते हैं दाखिला : डॉ. धर्मपाल

Thu, 17 Jul 2025 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
admission application last date 31 july
पहले विश्वविद्यालय की ओर से 15 जुलाई निर्धारित की गई दाखिला की अंतिम तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि 31 जुलाई तक विद्यार्थी सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई फॉर ओडीएल प्रोग्राम के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन

नामांकन से पहले किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र को अपनी एक आईडी बनानी जरूरी है। नए खुले पेज पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें और क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड-10 डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके साथ ही री-रजिस्ट्रेशन की तिथि भी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed