फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration survey found 327 people sick, DC orders to test corona

प्रशासन के सर्वे में 327 लोग मिले बीमार, डीसी ने दिए कोरोना टेस्ट करने के आदेश

Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Administration survey found 327 people sick, DC orders to test corona
चरखी दादरी। जिले में बीमार लोगों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे सर्वे में अब तक 327 लोग बीमार मिले हैं। इसमें से ग्रामीण क्षेत्र के 284 तो शहरी क्षेत्र के 43 लोग शामिल हैं। डीसी राजेश जोगपाल ने स्वास्थ्य विभाग को इन सभी का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें आइसोलेट किया गया है और जल्द मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करने पहुंचेगी।
विज्ञापन

हाल ही में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने आदेश जारी कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुसार गांवों में ग्राम सचिव व पटवारी और शहर में बीएलओ लगातार इस काम में लगे हुए हैं। बीमार व्यक्ति का पता चलते ही गूगल सीट पर डाटा अपलोड कर दिया जाता है। तुरंत प्राप्त हो रहे इस डाटा की मदद से प्रशासन को कोविड मैनेजमेंट में काफी सहायता मिल रही है। इस काम की उपायुक्त स्वयं निगरानी कर रहें हैं और उन्होंने बीमार मिले सभी लोगों का तुरंत कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को इन लोगों का तत्काल उपचार शुरू करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और स्वाद न आना मिले लक्षण
शुक्रवार दोपहर तक हुए सर्वे में कुल 327 लोग बीमार मिले हैं, जिनमें से 284 लोग ग्रामीण क्षेत्र में और 43 लोग शहरी क्षेत्र के हैं। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और स्वाद नहीं आना आदि लक्षण मिले हैं। जिन लोगों में ज्यादा तकलीफ मिली है उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है और बाकी को उनके घर या किसी सार्वजनिक स्थान पर आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन को तोड़कर रोकना है संक्रमण, एक संक्रमित कई लोगों को कर सकता है बीमार
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि कोरोना अब ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और स्वाद नहीं आना आदि लक्षण वाले लोग अपने घरों से तुरंत बाहर निकलना बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। एक संक्रमित व्यक्ति के बाहर घूमने से कइयों के चपेट में आने का खतरा होता है। संक्रमित व्यक्ति कई सौ लोगों को बीमार कर सकता है। अगर संक्रमित व्यक्ति डॉक्टर की सलाह से घर पर ही उपचार लेगा तो जल्द स्वस्थ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed