{"_id":"6a5a84bc5460f0179f05c90e","slug":"action-taken-against-23-private-schools-for-non-compliance-with-rules-ban-on-new-admissions-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-157859-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नियमों का पालन न करने वाले 23 निजी स्कूलों पर कार्रवाई, नए दाखिलों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नियमों का पालन न करने वाले 23 निजी स्कूलों पर कार्रवाई, नए दाखिलों पर रोक
Sat, 18 Jul 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी नियमों की समीक्षा के तहत दादरी जिले के 23 निजी विद्यालयों को मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल (एमआईएस) पर ब्लॉक कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद इन विद्यालयों में नए विद्यार्थियों के दाखिले पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। विभाग के इस कदम से निजी स्कूल संचालकों में हलचल है जबकि अभिभावकों को भी बच्चों के प्रवेश से पहले विद्यालय की मान्यता की जांच करने की सलाह दी गई है।
शर्तों का नहीं कर रहे थे पालन : शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई उन निजी विद्यालयों के खिलाफ की गई है जो मान्यता से जुड़े निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चरखी दादरी के 23 विद्यालयों को एमआईएस पोर्टल पर ब्लॉक किया गया है जिससे फिलहाल नए विद्यार्थियों का पंजीकरण और प्रवेश संभव नहीं होगा।