{"_id":"6452a33f6eb6643385005366","slug":"action-of-chief-ministers-flying-squad-rs-158500-fine-on-six-tractors-filled-with-bricks-charkhidadri-news-c-21-1-122887-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई, ईंटों से भरे छह ट्रैक्टरों पर 1,58,500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई, ईंटों से भरे छह ट्रैक्टरों पर 1,58,500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
ईंटों से भरे ट्रैक्टर को रुकवाता टीम सदस्य।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ईंटों से छह ट्रैक्टरों की जांच कर जीएसटी चोरी पकड़ी है। इसके अलावा ट्रैक्टरों का कॉमर्शियल काम में प्रयोग करने पर आरटीए टीम ने चालान भी किए हैं। सभी छह ट्रैक्टरों पर कुल 1,58,500 रुपये का जुर्माना किया गया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि जिले के ईंट-भट्ठा संचालक जीएसटी की चोरी कर बिना बिल के ईंटें ट्रैक्टरों में लोड करके भेजते हैं। इस पर मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कार्रवाई के लिए दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर ईकाई समेत आरटीए विभाग से निरीक्षक प्रेम सिंह व जीएसटी से एईटीओ राजेश धमीजा को साथ लेकर ईंटों से भरे ट्रैक्टरों की जांच शुरू की गई। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और जुर्माना प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता लौट गया।
सबसे पहले टीम ने दादरी-रोहतक मार्ग पर गांव कमोद के समीप ईंटों से भरे चार ट्रैक्टर रुकवाए। कोई भी चालक ट्रैक्टरों में लोड ईंटों का बिल टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। जीएसटी और आरटीए अधिकारियों ने इसके बाद इन ट्रैक्टरों पर जुर्माने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने झोझूकलां थाना क्षेत्र के गांव घसोला के समीप ईंटों से भरे दो ट्रैक्टर रुकवाए। इनके चालक भी बिल पेश नहीं कर पाए। इन ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन
जीएसटी और आरटीए टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
बिना बिल के माल ले जाने पर जीएसटी टीम ने पकड़े गए छह ट्रैक्टरों पर 87500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद आरटीए टीम ने इन पर कार्रवाई करते हुए 71 हजार रुपये जुर्माना किया। इस प्रकार सभी छह ट्रैक्टरों पर 1,58,500 रुपये जुर्माना किया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई है। कोई भी ट्रैक्टर चालक बिल पेश नहीं कर पाया और इसके चलते नियमानुसार जुर्माना की कार्रवाई अमल में लाई गई।
-राजेश धमीजा, एईटीओ