फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested for assaulting and threatening liquor shop salesman

Charkhi Dadri News: सेल्समैन से मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for assaulting and threatening liquor shop salesman
चरखी दादरी। गांव फतेहगढ़ के शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन से मारपीट करने व धमकी देने के मामले में सीआईए ने भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र निवासी योगेश उर्फ योगी व साहिल पहलवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, मोबाइल व डंडा बरामद किया। शनिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश अनुसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 19 अगस्त को भिवानी के तोशाम निवासी आशीष ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वो फतेहगढ़ गांव स्थित शराब ठेका पर सेल्समैन है। 18 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो युवक ठेका पर आए और उनके हाथ में हथियार थे। उन्होंने आते ही उस पर हमला करने की कोशिश की और वो दोनों को धक्का देकर ठेका से बाहर निकल गया।
विज्ञापन


धमकी दी थी-प्रदीप कासनी गैंग और अमित भाई ठेके को चलाएंगे...

सेल्समैन ने आरोप लगाया था कि फिर उन्होंने एक बोतल उठाकर उसकी तरफ फेंकी और और कहा कि यहां दिखा तो जान से मार देंगे। यह ठेका पहले भी हमने चलाया है और अब भी हम चलाएंगे। आरोपियों ने उससे कहा कि प्रदीप कासनी गैंग और अमित भाई इस ठेके को चलाएंगे और यहां कोई ठेकेदार या सेल्समैन आया तो मार दिया जाएगा। इस धमकी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी और एएसआई दिलबाग की टीम ने योगेश उर्फ योगी व साहिल पहलवान को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed