{"_id":"68e96af53c161efca6027427","slug":"a-young-woman-was-electrocuted-while-installing-a-fan-wire-and-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146011-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पंखे का तार लगाते समय युवती को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पंखे का तार लगाते समय युवती को लगा करंट, मौत
Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कबीर नगर में वीरवार देर शाम पंखे का तार लगाते हुए युवती को करंट लग गया। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच अधिकारी किरण के अनुसार ममता (19) घर पर प्लग में पंखा चलाने के लिए तार लगा रही थी। उस दौरान स्विच ऑन था। प्लग में तार लगाने के दौरान एक उसमें से निकल गया और उसके हाथ को छू गया। जिससे ममता को तेज करंट लगा और वह नीचे गिर गई।
ममता की चीख सुनकर बाहर काम कर रहे पिता श्रीनिवास दौड़कर अंदर आए और बेटी को संभाला। इसके बाद वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया।