{"_id":"687c7e1e5e9c5c9b26051f5c","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: दो गुटों में विवाद, सड़क किनारे दिनदहाड़े एक युवक को डंडों से बेहरमी से पीटा, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: दो गुटों में विवाद, सड़क किनारे दिनदहाड़े एक युवक को डंडों से बेहरमी से पीटा, हुई मौत
Sun, 20 Jul 2025 10:57 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:57 AM IST
सार
दो गुटों के विवाद में एक शख्स की जान चली गई। शख्स पर सड़क किनारे सरेआम डंडों से पीटा गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। इस घटना में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
डंडों से पीटकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएच-334बी पर वाल्मीकि नगर के समीप शनिवार को दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में घायल कबीर नगर निवासी साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की है। एक पक्ष पर हत्या का तो दूसरे पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मृतक साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
वाल्मीकि नगर के पास हुई मारपीट
बता दें कि शनिवार शाम वाल्मीकि नगर के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद में दोनों पक्षों की एक-एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक गाड़ी अनियंत्रित होकर मौके पर ही पलट गई। जिस पक्ष की गाड़ी पलटी, मृतक साहिल उसी पक्ष से था। साहिल को सड़क पर लेटकार बुरी तरह डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन
हमलावरों का दुस्साहस इस कदर था कि पुलिस की मौजूदगी में भी साहिल पर ताबड़तोड़ वार किए गए गए। वहीं, इसके बाद पुलिस ने दो हमलावरों पर डंडे बरसाए और उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने घायल साहिल को दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचाया और वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रविवार सुबह परिजन साहिल को रोहतक से हिसार ले जा रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद मृतक के शव को दादरी लाया गया और नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। रविवार को सिटी थाना प्रभारी सन्नी कुमार और डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने मृतक के परिजनों को जल्द हत्या आरोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया।
शनिवार शाम जो विवाद हुआ था, उसमें घायल साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों गुटों पर केस दर्ज कर लिया है। मारपीट की जो वीडियो वायरल हुई है उसके आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। -सन्नी कुमार, एसएचओ, दादरी सिटी पुलिस थाना
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: सोनीपत में मुठभेड़, केएमपी एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार