फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encounter in Sonipat gang leader of KMP Expressway robbery arrested

Haryana Crime: सोनीपत में मुठभेड़, केएमपी एक्सप्रेसवे पर लूट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 09:44 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
Encounter in Sonipat gang leader of KMP Expressway robbery arrested
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार हुआ है। सोनीपत केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्थित जाखोली टोल प्लाजा के पास स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दानिश उर्फ गोलू निवासी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के काठा का रहने वाला है। 

विज्ञापन


इससे पहले आरोपी बदमाश के साथी शावेज को कुंडली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ गोलू पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा था। दानिश उर्फ गोलू 12 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


आरोपी शावेज की सूचना पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट आरोपी दानिश को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी दानिश के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस को अवैध हथियार और मोबाइल मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दानिश अपने साथी शावेज और शहाबुद्दीन के साथ लूट गिरोह चला रहा था। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed