{"_id":"6ae7a39c867119401005bd41","slug":"congress-workers-join-delhi-rally-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-162456-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल हुए
Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए बाढड़़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक सोमवीर सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील ने कार्यकर्ताओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की विशेष भूमिका होती है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। यदि चुनाव प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार के सवाल उठते हैं तो उनका निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास बना रहे।
लोकतंत्र में जनता का वोट बड़ी ताकत है और प्रत्येक मतदाता के मत की गरिमा एवं अधिकारों की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
जत्थे में जिला उपाध्यक्ष प्रीतम बलाली, आनंद बिजारणिया,अजीत बबली, प्रदीप ढिल्लू, आनंद वालिया, संदीप आदि मौजूद रहे।