फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A proposal will be made soon to remove the drinking water shortage of Makdana, Makdani, Chidiya and Nauswa: Naina Chautala

मकडाना, मकड़ानी, चिड़िया और नौसवा की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए जल्द बनेगा प्रपोजल : नैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A proposal will be made soon to remove the drinking water shortage of Makdana, Makdani, Chidiya and Nauswa: Naina Chautala
चरखी दादरी। मकड़ाना, मकड़ानी, चिड़िया, नौसवा व मौड़ी गांव में पेयजल संकट समस्या के समाधान की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी। विधायक नैना चौटाला का कहना है कि उनका प्रयास है कि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की पानी की किल्लत की समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए। इसके लिए वो लगातार प्रयासरत्त हैं। विधायक नैना सिंह चौटाला ने शुक्रवार को गांव मकडाना व मकडानी में जनसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोंगो की समस्याओं की सुनवाई करते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा हलके में पिछले लगभग तीन सालों मे कोरोना जैसी महामारी के होते हुए भी रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। जिन्हें आगामी दो वर्षों में और गति दी जाएंगी। उन्होंने मकड़ानी में एक पानी का टैंकर अपने निजी कोष से देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन का निर्माण करवाने, महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर गांव मकडाना और मकडानी वासियों द्वारा एक मांगपत्र भी विधायक नैना चौटाला को सौंपा गया। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी सार्वजनिक कार्य जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएंगे। विधायक नैना चौटाला की ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की स्वतन्त्रता दिवस के अमृत महोत्सव के तहत हर इंसान अपने घर पर तिरंगा जरुर फहराए और इस एतिहासिक मुहिम को सफल बनाए।
विज्ञापन

- ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर नरेश द्वारका, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, राजेश सांगवान, लक्ष्मी बलौदा, ऋषिपाल उमरवास, एडवोकेट रविंद्र सांगवान चरखी, सतेंद्र, रामफल,कैलाश पालड़ी, धर्मराज फौगाट, संजीव, डॉ.ओमप्रकाश यादव, भूप मांढ़ी, राजेंद्र हुई, धनसिंह कारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed