{"_id":"68ac9b9c5cd467e7270ffa53","slug":"a-person-swallowed-poison-under-suspicious-circumstances-and-died-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143435-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने निगला जहर, मौत
Mon, 25 Aug 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। हड़ौदा निवासी प्रदीप (37) ने रविवार रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर के प्रभाव से उसकी मौत हाे गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
बाढड़ा थाने से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुमित ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि हड़ौदा निवासी प्रदीप ने घर पर जहर खा लिया और दादरी नागरिक अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। वहीं, प्रदीप की पत्नी गीता देवी ने पुलिस बयान में बताया कि रविवार रात को जहर के प्रभाव से पति की तबीयत बिगड़ी तो परिजन सतनाली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्रदीप को दादरी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया और वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संवाद