फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A palledaar carrying a sack was hit by a vehicle loaded with wheat and died

Charkhi Dadri News: बोरी उठा रहे पल्लेदार को गेहूं से लदी गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A palledaar carrying a sack was hit by a vehicle loaded with wheat and died
 मृतक सज्जन सिंह। 
चरखी दादरी। गांव डोहका मौजी के पास शनिवार रात को आढ़ती की गेहूं से भरी गाड़ी की टक्कर लगने से पल्लेदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी जिला के गोलपुरा निवासी 46 वर्षीय सज्जन सिंह के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई के बयान पर अटेला चौकी पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के साथी जोगेंद्र ने बताया कि सज्जन काफी सालों से उसके साथ ही काम करता था और हड़ोदी निवासी आढ़ती के पास वे पल्लेदारी करते थे। शनिवार को वे गाड़ी में गेहूं भरकर भिवानी की ओर से जा रहे थे। वह और सज्जन दोनों गाड़ी में बोरियों के पास पीछे बैठे हुए थे। इसी दौरान जब गाड़ी डोहका मौजी के पास पहुंची तो इसमें रखा खाली बोरियों का बंडल नीचे गिर गया। इसके बाद सज्जन ने गाड़ी रोकने के लिए आवाज लगाई तो थोड़ी दूर आगे जाकर गाड़ी रुकी और सज्जन नीचे उतरकर बोरियां उठाने चला गया।
विज्ञापन

जब वह बोरी लेकर आने लगा तो चालक ने जल्दी पहुंचने के लिए गाड़ी पीछे की ओर ले ली और सही समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। इस दौरान गाड़ी की जबरदस्त टक्कर लगी। इसमें सज्जन को सिर में चोटें आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जोगेंद्र व चालक उसे लेकर हड़ोदी पीएचसी में पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अटेला चौकी पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। रविवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed