{"_id":"63f65252cae7616e9b0f58cf","slug":"a-new-feeder-will-be-made-after-getting-a-load-of-more-than-200-amperes-charkhidadri-news-c-21-1-62909-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 200 एम्पीयर से ज्यादा लोड मिलने पर नया फीडर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 200 एम्पीयर से ज्यादा लोड मिलने पर नया फीडर बनेगा
Wed, 22 Feb 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहर का पावर सब स्टेशन।
चरखी दादरी। गर्मियों में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए बिजली निगम पूरी तैयारियों के साथ जुटा हुआ है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए निगम 200 एम्पीयर से ज्यादा लोड मिलने पर नया फीडर बनाएगा। लोड कम करने के लिए निगम ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है। 31 मार्च तक यह काम पूरा करने की योजना है। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ वोल्टेज में भी सुधार आएगा और फॉल्ट भी कम होंगे। जिले में 90 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। पूरे जिले की बिजली की खपत 785 लाख यूनिट प्रतिमाह है। शहर में 13 फीडर हैं। शहर की औसत बिजली खपत प्रतिमाह करीब 80 लाख यूनिट है। शहर के अलावा जिले के अन्य भागों में कई जगहों पर कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है। इसका प्रतिकूल असर खासकर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो गर्मी सीजन में तो हालात और विकट होना स्वाभाविक हैं।
शहर में मेन दो पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिये पूरे शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे रोड व चरखी दादरी पावर सब स्टेशन से शहर में बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। इसी प्रकार चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 से बढ़कर 260 केवीए होनी है। शहर में करीब साढ़े 18 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में बिजली खपत लगातार बढ़ती जा रहा है।
फॉल्ट और कम वोल्टेज की दिक्कत नहीं रहेगी
बिजली निगम अब 200 एम्पीयर से ज्यादा लोड वाले फीडरों का लोड कम करने पर काम कर रहा है। जगमग योजना के तहत इस काम को सिरे चढ़ाया जा रहा है ताकि लोड कम किया जा सके। इस प्लान के तहत जिस फीडर पर ज्यादा लोड है उसको संतुलित कर दिया जाएगा। इस प्लान केे तहत नई केबल भी लगाई जा रही हैं ताकि बार-बार तार टूटने न पाए। मई-जून माह में आंधी की वजह से फॉल्ट ज्यादा आते हैं। इस लिहाज से निगम की योजना है कि फॉल्ट कम से कम आएं ताकि लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित न होने पाए। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। पानी का भी संकट गहरा जाता है।
विज्ञापन
-जिले में इस समय 90 में से करीब 30 फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति में व्यवधान आता है। निगम कर्मचारियों को भी लाइन ठीक करने में दिक्कतें आती हैं। निगम की योजना है कि मार्च से पहले इस काम को सिरे चढ़ा दिया जाए।
= शहर की बिजली खपत का विवरण--
अक्तूबर माह -78 लाख यूनिट
नवंबर 75 लाख यूनिट प्रतिमाह
दिसंबर-71 लाख यूनिट
जनवरी-70.55 लाख यूनिट
फरवरी माह में आंकड़ा 70 लाख यूनिट के आसपास ही रहने की संभावना है। मार्च में गर्मी बढ़ने से 70 लाख यूनिट का आंकड़ा पार होने की संभावना है। अप्रैल व मई माह में बिजली की खपत प्रति माह 80 लाख यूनिट को पार कर जाएगी। इसी प्रकार जून व जुलाई माह में खपत का यह आंकड़ा 100 लाख यूनिट हो जाता है।
- उपभोक्ताओं को नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। निगम ने फीडरों का लोड कम करने के लिए प्लानिंग तैयार हैं। नए फीडरों का निर्माण किया जा रहा है। इससे बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। लाइन ब्रेक डाउन की समस्या काफी कम हो जाएगी। 31 मार्च तक पूरा सिस्टम अपडेट हो जाएगा। निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने को तैयार है।
- एसडीओ शंकरलाल, बिजली निगम

= शहर की बिजली खपत का विवरण