फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   99,861 rupees were cheated on the pretext of increasing the credit card limit

Charkhi Dadri News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगे 99,861 रुपये

Mon, 05 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
99,861 rupees were cheated on the pretext of increasing the credit card limit
चरखी दादरी। गांव रुदड़ोल निवासी एक व्यक्ति से महिला ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 99,861 रुपये की चपत लगा दी। खाते से रुपये कटने के बाद व्यक्ति को धोखाधड़ी का पता चला। अब उनकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को उनके पास एक कॉल आई। इसमें किसी महिला ने स्वयं को आरबीएल बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि आपके पास आरबीएल का एक क्रेडिट कार्ड है। इसकी लिमिट बढ़ाने का ऑफर आया हुआ है। इसमें आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से 5 लाख रुपये तक हो जाएगी। इससे आप अन्य प्रकार के लाभ ले सकेंगे। आपके क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल 5900 रुपये भी आपको अदा नहीं करना पड़ेगा। बाद में महिला ने एक लिंक भेज दिया और इसमें क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी भरने के लिए कहा।
विज्ञापन

राजेश ने महिला को मना कर दिया और जानकारी नहीं भरी। कुछ कुछ देर बाद उस महिला की फिर कॉल आई उसने कहा कि मैंने आपके पास लिंक भेजा है। आप उस पर क्लिक करके अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दो। बाद में राजेश ने डिटेल भर दी और एक ओटीपी आया तो वह भी महिला को बता दिया। इसके बाद कार्ड का एक्सेस महिला के पास चला गया और उसने खाते से 99,861 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला और पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। अब उन्होंने पुलिस से आरोपी महिला पर कार्रवाई कर रुपये बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed