फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   940 took the NMSS exam, attendance rate was 90.40 percent

Charkhi Dadri News: 940 ने दी एनएमएसएस परीक्षा, 90.40 प्रतिशत रही उपस्थिति दर

Sun, 19 Nov 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
940 took the NMSS exam, attendance rate was 90.40 percent
चरखी दादरी। जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नेशनल मेरिट मींस कम छात्रवृत्ति (एनएमएसएस) परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 940 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए और परीक्षा में हाजिरी दी 90.70 प्रतिशत रही। यह परीक्षा केवल राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए आयोजित की गई। परीक्षा में मेरिट पाने वाले विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये का वजीफा सरकार की ओर से दिया जाता है और इसकी अवधि चार साल रहती है।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का एक व बीईओ कार्यालय के दो उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी भी तैनात रहे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए वहीं विद्यार्थी पात्र होता है जिसने सातवीं कक्षा राजकीय स्कूल से पास की हो और इस समय राजकीय स्कूल में ही आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उसे चार साल तक यह छात्रव़ृत्ति मिलेगी। छात्रव़ृत्ति के रूप में सालाना 12 हजार रुपये की राशि सरकार की ओर से दी जाती है। इस परीक्षा की मेरिट राज्यस्तर पर बनाई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को यह परीक्षा चार परीक्षा केंद्रों में आयोजित गई जिनमें वैश्य स्कूल बॉयज, वैश्य कन्या स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व आदर्श स्कूल गांधी नगर शामिल रहे। इन परीक्षा केंद्रों का बीईओ राजबाला व शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- केंद्रों पर 270 से 280 रही परीक्षार्थियों की संख्या
चारो परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान अनुसार परीक्षार्थियों की संख्या 270 से 280 रही। वैश्य बॉयज और वैश्य गर्ल्स स्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 280 रही। जबकि अन्य केंद्रों पर संख्या 270 रही।

परीक्षा के लिए 1036 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 940 उपस्थित हुए। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
-वीनू शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed