{"_id":"6691bdfbc937bc6cb70d3634","slug":"888-complains-of-meter-damage-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120363-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मीटर खराबी की 888 शिकायतें और नए कनेक्शन की 20 फाइलें मिलीं लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मीटर खराबी की 888 शिकायतें और नए कनेक्शन की 20 फाइलें मिलीं लंबित
Sat, 13 Jul 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
शहर स्थित बिजली निगम कार्यालय में जांच के लिए पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता। स्रोत: सूत्र
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शुक्रवार सुबह रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय का निरीक्षण किया, एसडीओ समेत नौ कर्मचारी मिले हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को एसडीओ गौरव कुमार हाजिर मिले। टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो नौ कर्मचारियों के नाम मिले और सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। रिकॉर्ड की जांच के दौरान नए कनेक्शन से संबंधित 20 फाइलें लंबित मिलीं जबकि बिजली मीटर खराबी संबंधी 888 शिकायतें भी लंबित पाई गईं। निरीक्षण के बाद टीम लौट गई।
टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बिजली निगम कार्यालय पहुंचा। निरीक्षण करने पहुंची टीम में गुप्तचर विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। टीम यहां करीब 1:50 तक डेरा डाले रही और इस दौरान यहां के रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने अन्य कई पहलुओं पर अधिकारी से जानकारी ली। वहीं, निरीक्षण पूरा होने के बाद रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई।
टीम की जांच के दौरान सामने आया कि एक जनवरी 2024 से लेकर 12 जुलाई तक 20 किलोवाॅट के कुल नौ कनेक्शन जारी किए गए। नए कनेक्शन की बीस फाइलें लंबित हैं। 9554 डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं में से 1358 ने बकाया राशि जमा कर दी है। 8196 ने अब तक बकाया बिल राशि का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
364 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
टीम की जांच के दौरान सामने आया कि बिजली निगम की टीमें बिल का भुगतान न करने पर 364 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट चुकी हैं। 147 बीपीएल उपभोक्ताओं को अंत्योदय योजना का लाभ देते हुए बेहद कम राशि में बकायादार सूची से बाहर निकाला गया।
मीटर खराबी संबंधी 888 शिकायतें लंबित
टीम की पूछताछ में सामने आया कि डिविजन में कुल 888 खराब बिजली मीटर की शिकायतें लंबित हैं। इनमें से 820 कनेक्शन घरेलू और 68 कॉमर्शियल हैं। इन मीटर का औसत के हिसाब से बिल जारी किया जाता है।
5000 से ज्यादा राशि के 4084 डिफॉल्टर उपभोक्ता
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सामने आया कि डिविजन में कुल 5000 से ज्यादा बिजली बिल राशि के 4085 डिफाॅल्टर उपभोक्ता हैं। इनकी तरफ से 19.98 करोड़ की राशि बकाया है। इनमें से 23 उपभोक्ताओं पर कोर्ट केस की मार्फत सात करोड़ की राशि बकाया है। 17.33 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
फोटो 34
शहर स्थित बिजली निगम कार्यालय में जांच के लिए पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता। स्रोत : सूत्र