फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   79 dengue patients found in eight days, the figure reached 289

आठ दिन में मिले डेंगू के 79 मरीज, 289 पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
79 dengue patients found in eight days, the figure reached 289
आठ दिन में मिले डेंगू के 79 मरीज, 289 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन

चरखी दादरी। डेंगू का प्रकोप जिले में लगातार जारी है। अकेले अगर नवंबर माह की बात करें तो पिछले आठ दिनों में डेंगू के 79 मरीज मिल चुके हैं जबकि करीब 10 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। सोमवार को भी डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नए केस सामने आने के बाद जिले में इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 289 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से डेंगू जांच के लिए विभाग 737 सैंपल ले चुका है। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और विभाग का प्रयास है कि नवंबर के अंत तक करीब एक हजार सैंपल ले लिए जाएं। वहीं, अगर केवल नवंबर माह के आंकड़ों की बात करें तो हर दिन 10 डेंगू मरीज जिले में मिल रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार गांवों की बजाय शहर में लगातार केस मिल रहे हैं जो विभाग और लोगों के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि पिछले साल की अगर बात करें तो आठ नवंबर तक जिले में 107 मरीज मिले थे जबकि विभाग ने 249 सैंपल लिए थे। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब तीन गुना सैंपल लिए जा चुके हैं और यही कारण है कि मरीजों की संख्या ढाई गुना से अधिक बढ़ी है। डिप्टी सीएमओ के अनुसार इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 350 तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवंबर में ये रही है डेंगू की स्थिति
एक नवंबर को जिले में 14, दो नवंबर को 6, तीन नवंबर को दस, चार नवंबर को तीन, पांच नवंबर को दस, छह नवंबर को 14, सात नवंबर को 10 और आठ नवंबर को 12 मरीज मिले हैं। इस लिहाज से नवंबर में डेंगू के 79 मरीज मिल चुके हैं।

वर्जन::
डेंगू के सोमवार को 12 नए केस मिले हैं। हमारा प्रयास है कि सैंपलिंग अधिक से अधिक हो। डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए एंटी लारवा एक्टिविटी लगातार जारी है। आने वाले कुछ दिनों में डेंगू का ग्राफ नीचे चला जाएगा।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed