{"_id":"674cc0558427baad2b0975a8","slug":"6000-arv-bought-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127217-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने खरीदी 6,000 एआरवी, सभी सीएचसी और पीएचसी पर भेजी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य विभाग ने खरीदी 6,000 एआरवी, सभी सीएचसी और पीएचसी पर भेजी खेप
Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
अब जिले के सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक, मरीजों को नहीं खरीदनी पड़ेगी बाहर से
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एंटी रेबीज वैक्सीन की करीब 6,000 डोज खरीदी है। वैक्सीन की खेप पहुंचते ही वैक्सीन केंद्र से सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा भेज दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि फिलहाल सभी 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में जाकर या फिर मेडिकल स्टोर से खरीदकर वैक्सीन की डोज लगवानी पड़ती थी। इसके चलते मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ती थी। मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने करीब 6,000 डोज की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब मरीजों को केंद्र से बाहर उपचार नहीं करवाना पड़ेगा।
दरअसल, जिले में नागरिक और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। फिलहाल, इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा का स्टॉक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
- बाहर से 350 से 400 रुपये में खरीदनी पड़ रही थी डोज
किसी भी व्यक्ति को बंदर, कुत्ते और बिल्ली के काटने पर 24 घंटे के अंतराल में एंटी रेबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाना जरूरी होता है। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डोज की कीमत 100 रुपये ही अदा करनी पड़ती है। जबकि प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर यह डोज 350 रुपये से लेकर 400 रुपये में पड़ती है। वहीं, बीपीएल धारक को निशुल्क उपचार दिया जाता है।
वर्सन:
विभाग ने एंटी रेबीज वैक्सीन खरीद ली है। अब सभी पीएचसी पर स्टॉक उपलब्ध है। स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी
फोटो 10