फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 police teams searched the slums for four hours

Charkhi Dadri News: 6 पुलिस टीमों ने चार घंटे खंगालीं झुग्गियां, 45 लोगों को लाए थाने

Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
6 police teams searched the slums for four hours
तलाशी अभियान से पहले टीमों में शामिल जवानों को निर्देश देते डीएसपी धीरज कुमार। 
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनीं झुग्गियों में शुक्रवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। करीब चार घंटे तक चली मुहिम में 150 से अधिक झुग्गियों की तलाशी ली गई। वहीं, 45 लोगों को उनका पिछला रिकॉर्ड जांचने के लिए थाने लाया गया। पुलिस की इस मुहिम से झुग्गियों में रहने वाले लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

वीरवार शाम नगर परिषद के उप प्रधान संदीप फोगाट पर झुग्गियों में रहने वाले युवकों ने हमला किया था। इसकी शिकायत पुलिस विभाग को दी गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह एसपी अर्श वर्मा के निर्देश पर गठित 6 पुलिस टीमें झुग्गियों में पहुंचीं। वहां सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहा। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों को झुग्गियों में कुछ वाहन भी खड़े मिले। वहां रहने वाले लोगों से इनके दस्तावेज भी मांगे गए।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने शुक्रवार दोपहर बाद अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इस मुहिम की जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि सुबह 6 से 10 बजे तक पुलिस टीमों ने झुग्गियां खंगालीं। इस दौरान वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेज की भी जांच की गई। करीब 45 लोग ऐसे मिले जो दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ब्योरा सत्यापित करने के लिए उन्हें पुलिस टीमें थाने ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ कर उनके स्थायी पते की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद संबंधित थाने में संपर्क कर उनका ब्योरा सत्यापित किया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। अगर किसी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला तो फिर उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed