फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 dies from corona

छह संक्रमितों की हुई मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 256 संक्रमित मिले

Tue, 11 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
6 dies from corona
जिले में सोमवार को छह कोरोना संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 256 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें 106 महिलाएं हैं। नए केस मिलने के बाद जिले का रिकवरी रेट गिरकर 75.43 प्रतिशत पहुंच गया है। सोमवार को 122 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सोमवार को दो महिला और चार पुरुष संक्रमितों की मौत हुई है। लाडावास निवासी 66 वर्षीय पुरुष, चरखी निवासी 70 वर्षीय पुरुष, रामबास निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, दादरी निवासी 55 साल की महिला, भागवी निवासी 66 साल के व्यक्ति और सांजरवास निवासी 57 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा सोमवार को 256 नए केस मिले हैं जबकि 122 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 165346 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 3411 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 161092 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 954 सैंपल लिए गए और अब तक जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से 843 की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में कुल 2573 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 76 की मौत हो चुकी है। 762 लोग फिलहाल उपचाराधीन हैं, जिनमें से 174 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को 106 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। नए संक्रमितों की उम्र 13 से 81 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
सोमवार को बौंदकलां में 13, झोझूकलां में सात, जावा में पांच, सांजरवास और सांवड में चार-चार, सांजरवास में पांच, भागवी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दादरी शहर में साठ से अधिक संक्रमित सोमवार को मिले हैं। इनके अलावा रावलधी, रानीला, पातुवास, पैंतावास कलां, दोतोली, अचीना, मौड़ी, डोहकी, रण्कोली, भागवी, नौरंगाबास, खेड़ी सनवाल, पांडवान, मिसरी, जयश्री, दगड़ोली, दूधवा, सौंप, कासनी,बिरही कलां, डोहकी, काकड़ोली सरदारा, चिड़िया, साहुवास, चरखी, मंदोला, कमोद, आदमपुर, कोहलावास आदि गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 3269 लोगों को लगाई वैक्सीन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 18 सेशन लगाकर 3269 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 417 लोगों को शहर के सिविल और मातृ-शिशु अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को 45 वर्ष से अधिक की उम्र के 2852 लोग कवर किए गए।
जानिए... किस केंद्र पर कितने लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण
सिविल अस्पताल 280
एमसीएच 167
बौंदकलां 220
अचीना 70
इमलोटा 110
रानीला 70
सांवड़ 210
झोझूकलां 130
बलकरा 190
संतोकपुरा 160
मानकावास 130
माई कलां 210
गोपी 280
बाढड़ा 370
हड़ौदी 180
कादमा 343
छपार 49
तीन नए मेक्रो कंटेंनमेंट जोन बनाए
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को दो क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है जबकि तीन नए मेक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। फिलहाल जिले में छह मेक्रो कंटेनमेंट जोन हैं और यहां तैनात पुलिस टीमें अलर्ट हैं। मेक्रो कंटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जाएगी।

सोमवार को छह संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 256 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 122 संक्रमित सोमवार को स्वस्थ हुए हैं। लोग पूरी सावधानी बरतें और जितना हो सके घरों से बाहर निकलने से बचें। लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन की पालना कर ही संक्रमण से बचा जा सकता है। -डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed