फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   565 rupees premium for

Charkhi Dadri News: 565 रुपये प्रीमियम देकर करा सकते हैं 10 लाख का दुर्घटना बीमा

Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
565 rupees premium for
फोटो 13
विज्ञापन




भारतीय डाक विभाग की बीमा योजना की जानकारी देते डाक विभाग के कर्मचारी। स्रोत : विभाग



डाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा पांच दिवसीय जागरूकता शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारतीय डाक विभाग की ओर से वार्षिक 565 रुपये में 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना चलाई गई है। इस योजना को भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल जिले के प्रत्येक गांव में जन-जन तक पहुंचाने के लिए भिवानी डाकघर की ओर से पांच दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा।
भिवानी डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि बीमा योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 65 वर्ष की आयु होनी चाहिए। योजना के तहत किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिलती है। इसके अलावा दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर एक लाख रुपये तक की अधिकतम बीमा राशि मिलेगी।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इस बीमा योजना के तहत स्थायी विकलांगता व स्थायी आंशिक विकलांगता में 10-10 लाख रुपये, आईपीडी के तहत एक लाख रुपये, 15 दिनों तक अस्पताल के 500 रुपये प्रतिदिन तक का खर्च, हड्डी टूटने पर एक लाख रुपये, बाल शिक्षा के तहत बीमित सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने पर अधिकतम 2 बच्चों के लिए 50 हजार रुपये तक के लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक अधीक्षक ने बताया कि अन्य बीमा योजना के तहत सिर्फ मौत होने पर ही बीमित व्यक्ति के परिजनों को लाभ मिलता है, लेकिन, डाक विभाग की इस योजना के तहत बीमित व्यक्ति की मौत होने के अलावा गंभीर घायल होने पर भी लाभ मिलता है। इसके तहत व्यक्ति को सिर्फ 1.55 रुपये प्रतिदिन देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed