{"_id":"6075d3508ebc3ed37a205734","slug":"525-kg-of-polythene-recovered-from-auto-and-shop-charkhidadri-news-rtk6043160118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो और दुकान से 525 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद, 50 हजार के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो और दुकान से 525 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद, 50 हजार के किए चालान
विज्ञापन
पॉलिथीन से भरे ऑटो पर कार्रवाई करती नप टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
पॉलिथीन की धरपकड़ के लिए सोमवार को नगर परिषद ने 32 दिन बाद अभियान चलाया। अभियान के तहत नप टीम ने दो जगहों से 525 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की और 50 हजार रुपये के चालान भी किए। नई सब्जी मंडी में पॉलिथीन से भरा एक ऑटो पकड़ा गया, जिसमें पौने चार क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई।
नगर परिषद ने प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए गत मार्च में अभियान चलाया था। 10 मार्च को अंतिम कार्रवाई की गई थी और इसके बाद से यह मुहिम ठंडे बस्ते में थी। सोमवार को नगर परिषद टीम फिर से फील्ड में कार्रवाई के लिए उतरी।
सचिव प्रशांत पाराशर ने बताया कि कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि पॉलिथीन से भरा एक ऑटो सप्लाई देने के लिए दादरी नई सब्जी मंडी में आ रहा है। इस आधार पर नप टीम वहां पहुंच गई और ऑटो का इंतजार करने लगी। ऑटो के मंडी में प्रवेश करते ही टीम ने इसे रोक लिया। ऑटो चालक ने पॉलिथीन के बिल भी टीम के समक्ष पेश किए। वजन करवाने पर ऑटो में पौने चार क्विंटल पॉलिथीन मिली। टीम ने पॉलिथीन की सप्लाई भेजने वाले डिस्ट्रीब्यूटर का 25 हजार रुपये का चालान कर दिया। टीम की जांच में सामने आया कि पॉलिथीन की खेप भिवानी से दादरी पहुंची थी। नई सब्जी मंडी के बाद ऑटो चालक को पुरानी सब्जी मंडी में भी पॉलिथीन की डिलिवरी देनी थी, लेकिन उससे पहले ही नप टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन दुकान से हुई बरामद
सचवि प्रशांत पाराशर ने बताया कि नई सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से भी डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई। इनकी कीमत करीब नौ हजार रुपये है। दुकानदार के प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन रखने पर 25 हजार रुपये का चालान किया गया।
मार्च में किए थे 17 चालान
मार्च में नगर परिषद ने लगातार चार दिन शहर में कार्रवाई की थी। उस दौरान 17 चालान किए गए थे, जबकि दो क्विंटल से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई थी। इसके बाद दुकानदार और व्यापारी एकजुट होकर कार्रवाई के विरोध में आ गए थे। अब मामला ठंडा होने के बाद नप ने दोबारा से अभियान शुरू कर दिया है।