फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   After 20 years, the Parashuram Chowk-Tikona Park road is set for a transformation costing 3 crore.

Charkhi Dadri News: 20 साल बाद 3 करोड़ रुपये से बदलेगी परशुराम चौक-तिकोना पार्क सड़क की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
After 20 years, the Parashuram Chowk-Tikona Park road is set for a transformation costing 3 crore.
शहर के भगवान परशुराम चौक से तिकोना पार्क जाने वाली सड़क, जिसका सीसी से निर्माण होना है। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के भगवान परशुराम चौक से तिकोना पार्क तक करीब 20 साल पहले बनी सड़क के अब दिन बदलने वाले हैं। लंबे समय से बदहाल इस 1150 मीटर लंबे मार्ग के कायाकल्प का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीसी सड़क बनाने के लिए निविदाएं खोलीं।
विज्ञापन

इसमें सात एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। अब विभाग ने प्राप्त निविदाओं के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद पात्र एजेंसी का चयन कर टेंडर फाइनेंस कमेटी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भगवान परशुराम चौक से तिकोना पार्क तक जाने वाली सड़क के बीच पानी निकासी के लिए लाइन दबाने के लिए जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया था। इसके बाद सड़क की हालत दयनीय बन गई थी। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बने हुए थे। तीन साल से जर्जर हुई सड़क का पुनर्निर्माण करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट तैयार करवा मुख्यालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 मीटर चौड़ाई की बनेगी सड़क
प्रस्तावित सड़क की मुख्य चौड़ाई 7.5 मीटर रखी गई है जो सीसी से बनाई जाएगी। इसके दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी। इस तरह सड़क और दोनों ओर विकसित पट्टियों को मिलाकर मार्ग की कुल चौड़ाई करीब 10.5 मीटर तक हो जाएगी। इससे एक तरफ वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी तो दूसरी ओर राहगीरों के लिए भी अलग स्थान उपलब्ध होगा।
7 एजेंसियों के बीच होगा चयन
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए आमंत्रित निविदाओं में 7 एजेंसियों ने भाग लिया है। विभाग ने निविदाएं खोलने के बाद संबंधित एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। निर्धारित तकनीकी और वित्तीय शर्तों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद पात्र एजेंसी के नाम टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद प्रस्ताव को फाइनेंस कमेटी के पास भेजा जाएगा। कमेटी की मंजूरी के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ होगा।
जर्जर सड़क से वाहन चालक और राहगीर परेशान
भगवान परशुराम चौक से तिकोना पार्क तक का यह मार्ग शहर के व्यस्त हिस्से में आता है। करीब दो दशक पुरानी सीसी सड़क पर समय के साथ जगह-जगह टूट-फूट और गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क की खराब सतह के कारण वाहनों की गति प्रभावित होती है।
पैदल राहगीरों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब सीसी सड़क के साथ दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने की योजना से मार्ग की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
20 साल बाद सुधरेगी सड़क की दशा और दिशा
करीब 20 साल पहले बनी सड़क को अब दोबारा सीसी निर्माण से नया रूप मिलने की योजना है। 7.5 मीटर चौड़ी सीसी सड़क और दोनों तरफ 1.5-1.5 मीटर की इंटरलॉकिंग टाइलें लगने से मार्ग पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित होगा। निर्माण पूरा होने पर वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्सन:
भगवान परशुराम चौक से तिकोना पार्क तक बनने वाली सीसी सड़क का निर्माण करने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्दी ही सड़क संबंधी कार्रवाई को फाइनेंस कमेटी के पास भेजा जाएगा।--गुरचरणसिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed