फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA staff arrested an armed youth; a country-made pistol and 10 cartridges were recovered

Charkhi Dadri News: सीआईए स्टाफ ने हथियारबंद युवक को किया गिरफ्तार, देसी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद

Thu, 17 Sep 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
CIA staff arrested an armed youth; a country-made pistol and 10 cartridges were recovered
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। अवैध हथियारों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ चरखी दादरी ने एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई जगजीत सिंह के नेतृत्व में बस अड्डा चरखी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि अजय निवासी खरकड़ी झांवरी, जिला भिवानी अवैध हथियार लेकर बस अड्डा पैंतावास खुर्द से आगे डोहकी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए स्थान पर खड़े एक युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजय निवासी खरकड़ी झॉवरी, जिला भिवानी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी से हथियार और कारतूस रखने संबंधी लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर दादरी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और इसके संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed