फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   51-member core committee will monitor the activities of 21 blood banks of the state

51 सदस्यीय कोर कमेटी रखेगी प्रदेश के 21 ब्लड बैंकों की गतिविधियों पर निगरानी

Sat, 28 Nov 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
51-member core committee will monitor the activities of 21 blood banks of the state
जिले के ब्लड बैंकों की अव्यवस्थाओं और रक्त की लेन-देन पर निगरानी रखने के लिए रेडक्रॉस राज्य समिति चंडीगढ़ ने प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी गठित की है। इस समिति में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इन सबकी सूची तैयार कर सभी जिला मुख्यालयों पर रेडक्रॉस समिति के अधिकारियों के पास भेज दी गई है। जल्द ही समिति और रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन

चरखी दादरी निवासी रिंपी फौगाट को भी कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोर कमेटी की बैठक कर कार्ययोजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यत: कोर कमेटी का काम ब्लड बैंक की अव्यवस्थाओं को दूर करवाने के अलावा रक्त के लेन-देन और प्रदेश में लगने वाले ब्लड कैंपों पर निगरानी रखने का रहेगा। वहीं, जिला चरखी दादरी रेडक्रॉस समिति की तरफ से भी इस संबंध में पत्र मिलने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

रोहतक में सबसे अधिक खपत, दादरी में लगते हैं सबसे अधिक कैंप
प्रदेश में अगर रक्त की खपत की बात करें तो रोहतक जिला सबसे आगे है। वहीं, दादरी जिला रक्तदान करने के मामले में सबसे आगे हैं। जिले में हर साल औसतन छह हजार यूनिट रक्तदान होता है। एक साल में करीब 110 कैंप जिले में लगाए जाते हैं। दादरी पूरे प्रदेश में एकमात्र ऐसा जिला है जो अन्य जिलों के अलावा प्रदेश के बाहर वाले जिलों को भी रक्तदान कैंप लगाकर रक्त मुहैया करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी हैं कोर कमेटी में शामिल
सोहना विधायक संजय सिंह राणा, रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, रेडक्रॉस समिति चंडीगढ़ जरनल सेक्रेटरी, रेडक्रॉस सोसायटी संयुक्त सचिव, ब्लड बैंक स्टेट इंचार्ज, चंडीगढ़ पीजीआई से डॉक्टर सुचेत सचदेवा, ब्लड बैंक चंडीगढ़ से डॉक्टर रवनीत कौर, आदमपुर पॉलिटेक्निक से राकेश शर्मा, हेल्थ सर्विस के निदेशक का प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारियों को कोर कमेेटी का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed